MCBछत्तीसगढ़

हाइवे पुलिस चौकी नागपुर की लगातार कार्यवाही, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर न्यायालय सख्त

तीन अलग-अलग प्रकरणों में न्यायालय ने लगाया 17-17 हजार रुपये का जुर्माना, पुलिस ने दी यातायात नियमों के पालन की समझाइश

WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.37 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.38 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.37 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.37 PM (2)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.38 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (3)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (4)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.41 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.42 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.42 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM (2)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.41 PM
IMG-20260215-WA0004
IMG-20260219-WA0006

मनेन्द्रगढ़/नागपुर। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा और पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह के निर्देश पर जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिये लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक और नगर पुलिस अधीक्षक दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में हाइवे पुलिस चौकी नागपुर प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक शेषनारायण सिंह द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग और मुख्य मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन करने तथा यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस द्वारा तीन अलग-अलग मामलों में कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां न्यायालय ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए जुर्माना अधिरोपित किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी आनंद सिंह पिता धरमपाल सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम हस्तिनापुर जिला एमसीबी, बाबूलाल सिंह पिता मोहन सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम पिपरिया जिला एमसीबी और आशीष कुमार पिता श्यामलाल उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम सिरौली जिला एमसीबी के विरुद्ध शराब पीकर वाहन चलाने के मामले दर्ज किये गये थे। न्यायालय द्वारा तीनों आरोपियों पर 17-17 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलेभर में नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने वालों, बिना हेलमेट और बिना दस्तावेज वाहन चलाने वालों पर निगरानी रखी जा रही है।
हाइवे पुलिस चौकी नागपुर प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक शेषनारायण सिंह ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलायें और शराब के नशे में वाहन चलाने से बचें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए सुरक्षित यातायात के लिये नागरिकों का सहयोग आवश्यक है।
पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button