MCBछत्तीसगढ़

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने नई कलेक्टर का किया स्वागत, जनहित के मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने नई कलेक्टर का किया स्वागत, जनहित के मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.37 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.38 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.37 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.37 PM (2)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.38 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (3)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (4)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.41 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.42 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.42 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM (2)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.41 PM
IMG-20260215-WA0004
IMG-20260219-WA0006

चिरमिरी, एमसीबी :: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों ने गत दिवस जिले की नवपदस्थ कलेक्टर महोदया का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर संगठन की ओर से जिला महासचिव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शेख इस्माइल, प्रदेश प्रचार मंत्री शशि राज सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी चिंटू जैन, नगर महामंत्री भास्कर तथा चिरमिरी नगर महासचिव नंद कुमार आयाम उपस्थित रहे।
स्वागत उपरांत पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने जिले एवं चिरमिरी क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों के संबंध में कलेक्टर महोदया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चिरमिरी नगर निगम कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान, नागपुर-चिरमिरी सड़क चौड़ीकरण कार्य में गुणवत्ता की कमी, साजा पहाड़-चैनपुर मार्ग के निर्माण में विलंब एवं घटिया निर्माण कार्य, क्षेत्र में लगातार बनी रहने वाली जल संकट की समस्या तथा बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र चालू कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।

इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने नए परिसीमन में चिरमिरी के नाम से लोकसभा एवं विधानसभा क्षेत्र के गठन, प्रस्तावित नए संभाग के सभी प्रमुख कार्यालय चिरमिरी में स्थापित किए जाने, आधार कार्ड में जिले के नाम परिवर्तन के लिए च्वाइस सेंटरों द्वारा 100 से 150 रुपये तक की वसूली पर रोक लगाने तथा चिरमिरी तहसील के गठन के लगभग दस वर्ष बाद भी शासकीय अभिलेखों में चिरमिरी का नाम दर्ज नहीं होने जैसी समस्याओं की ओर भी ध्यान आकर्षित कराया।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों ने जिले एवं चिरमिरी क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए रोजगार मेले एवं रोजगार शिविर आयोजित कराने की मांग भी रखी।

कलेक्टर महोदया ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए सभी विषयों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, जिससे आम जनता को इसका लाभ मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button