MCBछत्तीसगढ़

चिरमिरी में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल का प्रथम आगमन, भव्य स्वागत कार्यक्रम संपन्न

चिरमिरी में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल का प्रथम आगमन, भव्य स्वागत कार्यक्रम संपन्न

WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.37 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.38 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.37 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.37 PM (2)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.38 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (3)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (4)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.41 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.42 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.42 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM (2)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.41 PM
IMG-20260215-WA0004
IMG-20260219-WA0006

चिरमिरी, 24 सितम्बर
अंबिकापुर के लोकप्रिय विधायक एवं छत्तीसगढ़ सरकार के नवीन कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल जी का प्रथम आगमन कोयलांचल नगरी चिरमिरी में हुआ। इस अवसर पर चिरमिरी मंडल द्वारा दादू लाहिड़ी चौक डोमनहिल में दोपहर 12 बजे तथा यातायात चौक हल्दीबाड़ी में दोपहर 2:30 बजे भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चिरमिरी के लाड़ले विधायक एवं छत्तीसगढ़ सरकार के यशस्वी स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी, भारतीय जनता पार्टी एम.सी.बी. जिले की मुखिया श्रीमती चम्पा देवी पावले जी, नगर निगम चिरमिरी के महापौर श्री राम नरेश राय जी, जिले के महामंत्री श्री द्वारिका जायसवाल जी, तथा चिरमिरी मंडल अध्यक्ष श्री पुरूषोत्तम सोनकर जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आयोजित प्रबुद्धजन संवाद सम्मेलन में मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन व उनकी कार्यशैली पर प्रकाश डाला। वर्ष 2014 से अब तक मोदी सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक और साहसिक फैसलों को आम जनता तक पहुँचाया गया। इनमें हाल ही में जीएसटी में दी गई राहत, लंबित राम मंदिर मामला, तीन तलाक, कश्मीर मुद्दा सहित कई निर्णयों को देशहित में ऐतिहासिक करार दिया गया।

साथ ही उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस विदेशी ताकतों के षड्यंत्र का हिस्सा बनकर देश को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। वहीं मोदी सरकार की योजनाओं—महतारी वंदन, प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य कल्याणकारी कार्यों को करोड़ों जनता के लिए सीधा लाभकारी बताया गया।

मंत्री द्वय ने मोदी युग में जीरो टॉलरेंस की नीति को भारत की नई पहचान बताते हुए कहा कि यह दौर देश की मजबूती और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है।

कार्यक्रम के दौरान जब मीडिया ने पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से चिरमिरी क्षेत्र की पर्यटन संभावनाओं पर सवाल किया, तो उन्होंने कहा—
“छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर और सरगुजा के दूरस्थ क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्राथमिकता दे रहे हैं। फिलहाल मैं अभी क्षेत्र का भ्रमण कर रहा हूँ और इसी क्रम में चिरमिरी पहुँचा हूँ। मुख्यमंत्री जी से मिलकर क्षेत्र के लिए बेहतर काम करेंगे। आप लोग निश्चिंत रहें, पर्यटन के क्षेत्र में बड़ा काम होगा।

सुरेश कुमार 

8770306979

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button