MCBछत्तीसगढ़

श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर मना पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती, मंत्री, महापौर, सभापति व पूर्व महापौर रहे शामिल।

एक साथ 100 लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने मंत्री ने दिलाई शपथ।

IMG-20260820-WA0017
IMG-20260820-WA0019
IMG-20260820-WA0009
IMG-20260820-WA0010
IMG-20260820-WA0005
IMG-20260820-WA0014
IMG-20260820-WA0015
IMG-20260820-WA0011
IMG-20260820-WA0007
IMG-20260820-WA0012
IMG-20260820-WA0022
IMG-20260820-WA0016
IMG-20260820-WA0021
IMG-20260820-WA0013
IMG-20260820-WA0023
IMG-20260820-WA0018
IMG-20260820-WA0006
IMG-20260820-WA0008
IMG-20260820-WA0024
IMG-20260820-WA0025
IMG-20260820-WA0026

चिरमिरी, 25 सितंबर 2025। नगर पालिका निगम चिरमिरी के पोंडी तिराहे पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पमाल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्यामबिहारी जायसवाल, महापौर राम नरेश राय, सभापति संतोष सिंह और पूर्व महापौर विशेष रूप से मौजूद रहे।स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपाध्याय जी को नमन किया और कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र एवं समाज की सेवा को समर्पित रहा। उन्होंने “एकात्म मानववाद” की विचारधारा प्रस्तुत कर भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। उपाध्याय जी का मानना था कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए, और आज केंद्र एवं राज्य सरकारें इन्हीं विचारों से प्रेरित होकर गरीब कल्याण योजनाएँ चला रही हैं।इस अवसर पर मंत्री जायसवाल ने उपस्थित भाजपाइयों, निगम कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि “स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य है। यदि हम अपने घर, गली, मोहल्ले और शहर को स्वच्छ रखेंगे, तभी स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।”

करीब 100 से अधिक लोगों ने मंत्री के नेतृत्व में स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं और आमजन ने यह वचन दिया कि वे स्वयं साफ-सफाई का ध्यान रखेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान नवरात्रि के तीसरे दिन की पावन छटा भी वातावरण में आस्था का रंग घोल रही थी। श्रद्धालु और कार्यकर्ता एक साथ मिलकर दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और नवरात्रि उत्सव को जोड़ते हुए उत्साहपूर्वक शामिल हुए। मौके पर नगर निगम के आयुक्त, अधिकारी-कर्मचारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष, जिला महामंत्री, विधायक प्रतिनिधि, महिला विंग पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम स्थल पर पूरा माहौल श्रद्धा और जोश से भरा हुआ नजर आया।

सुरेश कुमार 

8770306979

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button