MCBछत्तीसगढ़

एमसीबी जिले में 56 सड़कों के लिए 236.61 करोड़ स्वीकृत, 264.63 किमी सड़क निर्माण से बदलेगी तस्वीर

एमसीबी जिले में 56 सड़कों के लिए 236.61 करोड़ स्वीकृत, 264.63 किमी सड़क निर्माण से बदलेगी तस्वीर

WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.37 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.38 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.37 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.37 PM (2)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.38 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (3)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (4)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.41 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.42 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.42 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM (2)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.41 PM
IMG-20260215-WA0004
IMG-20260219-WA0006

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले सहित पूरे राज्य में ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) फेज–04 के अंतर्गत सड़कों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं शुभारंभ कार्यक्रम 17 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस योजना के तहत राज्य में कुल 774 सड़कों को स्वीकृति मिली है, जिनकी कुल लंबाई 2,426.875 किलोमीटर है। इन कार्यों के लिए 2,225.44 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा मजबूत होगी और विकास को गति मिलेगी। वहीं, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के अंतर्गत 56 सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी गई है, जिनकी कुल लंबाई 264.63 किलोमीटर है। इन परियोजनाओं के लिए 236.61 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह कार्यक्रम 17 अप्रैल 2026 को प्रातः 11 बजे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय ऑडिटोरियम, मनेन्द्रगढ़ में आयोजित होगा, जहां जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में विकास कार्यों की औपचारिक शुरुआत की जाएगी। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होने की उम्मीद है। साथ ही, स्थानीय लोगों को आवागमन में होने वाली समस्याओं से भी राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button