कोरिया वनमण्डल के देवगढ़ वन परिक्षेत्र में अवैध साल लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़, मारुति वैन के साथ मोटरसाइकिल भी जब्त
सूत्रों के अनुसार उजियारपुर निवासी हरि शंकर और नरेंद्र वर्मा तर्रा निवासी जगजीवन राम के नाम आए सामने

कोरिया (छत्तीसगढ़)कोरिया जिले में अवैध साल लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। कोरिया वन मंडल के देवगढ़ परिक्षेत्र में डीएफओ के निर्देश पर कोरिया वन विभाग की संयुक्त टीम ने इस बड़े अभियान को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, कक्ष क्रमांक 374 उत्तर तर्रा क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने देर शाम से सघन गश्त शुरू की थी। पूरी रात जारी रही इस घेराबंदी के दौरान आज सुबह करीब 4 बजे राधा नगर तिराहा के पास एक संदिग्ध मारुति वैन (CG04LP5265)को रोका गया।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में प्राकृतिक साल वृक्ष की चिरान लकड़ी बरामद हुई। इसी दौरान टीम ने तस्करी में संलिप्त एक मोटरसाइकिलको भी जब्त किया है।
जांच में आए तीन प्रमुख नाम
पूछताछ और प्रारंभिक जांच में इस तस्करी के तार स्थानीय रसूखदारों से जुड़ते नजर आ रहे हैं:
हरि शंकर (उजियारपुर):सूत्रों के अनुसार, वाहन चालक ने खुलासा किया है कि लकड़ी उजियारपुर निवासी हरि शंकर और नरेंद्र वर्मा के यहाँ ले जाई जा रही थी।



वन विभाग ने मारुति वैन और मोटरसाइकिल दोनों को जब्त कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि:
1. तस्करी में शामिल सभी मुख्य आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की जा रही है।
2. अवैध कटाई और परिवहन के इस गिरोह पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
3. पुराने लंबित मामलों की भी समीक्षा की जा सकती है।




