MCBछत्तीसगढ़

संशोधित समाचार सरगुजा ओलम्पिक 2026 25 जनवरी तक हर गांव, हर युवा को जोड़ने का लक्ष्य

संशोधित समाचार सरगुजा ओलम्पिक 2026 25 जनवरी तक हर गांव, हर युवा को जोड़ने का लक्ष्य

WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.37 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.38 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.37 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.37 PM (2)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.38 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (3)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.39 PM (4)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.41 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.42 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.42 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM (2)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.40 PM
WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.57.41 PM
IMG-20260215-WA0004
IMG-20260219-WA0006

एमसीबी/21 जनवरी 2026/सरगुजा ओलम्पिक 2026 को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देश पर संभाग आयुक्त नरेंद्र दुग्गा की अध्यक्षता में 20 जनवरी 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि 25 जनवरी 2026 तक अधिकतम पंजीयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि हर गांव और हर युवा की प्रतिभा को सामने लाया जा सके। इसके लिए खेल संघों के साथ-साथ शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय, महाविद्यालय, छात्रावास और आम नागरिकों को आयोजन में सक्रिय रूप से जोड़ा जाएगा।
आयुक्त ने प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए सभी खेल मैदानों के समुचित मेंटेनेंस, संभाग स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के निर्देश दिए। साथ ही खिलाड़ियों की स्वास्थ्य जांच और प्राथमिक उपचार की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को तत्पर रहने को कहा गया। सरगुजा ओलम्पिक 2026 जूनियर और सीनियर दो श्रेणियों में आयोजित होगा। जिला शिक्षा अधिकारियों को सभी स्कूलों में शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने और आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत संचालित छात्रावासों के विद्यार्थियों को भागीदारी के लिए सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सरगुजा ओलम्पिक 2026 को जन आंदोलन का स्वरूप देने और इसे ऐतिहासिक आयोजन बनाने का निर्देश दिया गया है। ऑनलाइन पंजीयन: https://rymc.cg.gov.in/sargujaOlympic2025/ पर कर सकते है।
न्यूनतम आयु सीमा 14 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा नहीं है।

सुरेश कुमार

8770306979

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button