MCBछत्तीसगढ़

विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम संपन्न

स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने

IMG-20260820-WA0017
IMG-20260820-WA0019
IMG-20260820-WA0009
IMG-20260820-WA0010
IMG-20260820-WA0005
IMG-20260820-WA0014
IMG-20260820-WA0015
IMG-20260820-WA0011
IMG-20260820-WA0007
IMG-20260820-WA0012
IMG-20260820-WA0022
IMG-20260820-WA0016
IMG-20260820-WA0021
IMG-20260820-WA0013
IMG-20260820-WA0023
IMG-20260820-WA0018
IMG-20260820-WA0006
IMG-20260820-WA0008
IMG-20260820-WA0024
IMG-20260820-WA0025
IMG-20260820-WA0026

चिरमिरी। आज मंगल भवन पोड़ी में विधानसभा स्तरीय “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले, महापौर रामनरेश राय, सभापति संतोष सिंह सहित पूर्व महापौर डमरू बेहरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद अतिथियों का पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।विदित हो कि मंचासीन अतिथियो में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, विधायक प्रतिनिधि राजू नायक, राजकुमार बधावन, मनेंद्रगढ़ नपा अध्यक्ष प्रतिमा यादव, लेदरी नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, जिला महामंत्री द्वारिका प्रसाद जायसवाल, मंडल महामंत्री रीत जैन, धर्मेंद्र त्रिपाठी, खड़गवां मंडल अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामलाल साहू, चिरमिरी मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनकर, प्रवक्ता जमुना पांडे, लखनलाल श्रीवास्तव, इंदु पनोरिया, गौरी हथगेन, रानी गुप्ता, सुनीता सिंह सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।मुख्य वक्ताओं के विचार –

आशीष सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने कहा —

गांव, गरीब और महिलाओं से होकर आत्मनिर्भरता का रास्ता तय होता है। हमें घर-घर स्वदेशी के नारे को मूर्त रूप देना होगा, यही अभियान का उद्देश्य है।”

वीरेंद्र सिंह राणा, लेदरी नगर पंचायत अध्यक्ष बोले 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2047 की आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने का समय आ गया है। गांव से लेकर शहर तक हर भारतीय विकास की मुख्यधारा में जुड़कर आत्मनिर्भर बन रहा है।”

रामनरेश राय, महापौर नगर पालिक निगम चिरमिरी ने कहा —

कोरोना काल में जब पूरा विश्व जूझ रहा था, तब भारत ने वैक्सीन विदेशों को भेजकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की। एयर स्ट्राइक जैसे कदम भी इसी आत्मविश्वास के प्रतीक हैं। हमें स्वदेशी अपनाकर इस संकल्प को सशक्त बनाना है।”

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का अवदोधन

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा

आत्मनिर्भरता का अर्थ है पहले अपनी निर्भरता को खत्म करना। दीपावली आने वाली है, विदेशी रोशनियों को त्यागकर मिट्टी के दिए और कलश खरीदें ताकि गाँव से आने वाले गरीब कुम्हार की खुशियों में हम भी भागीदार बनें। कपड़े, तेल, मंजन, साबुन जैसे दैनिक उपयोग की वस्तुओं में भी स्वदेशी अपनाना ही आत्मनिर्भरता की शुरुआत है।”

उन्होंने आगे कहा —

भारत सदियों से आत्मनिर्भर रहा है। अंग्रेजों ने शिक्षा पद्धति में ऐसा जहर घोला कि हम अपनी संस्कृति और ज्ञान-विज्ञान से दूर हो गए। पर प्रधानमंत्री मोदी ने नई शिक्षा नीति से भारतीयता का पुनर्जागरण किया है। जब हम सब आत्मनिर्भर होंगे, तभी भारत विश्वगुरु के रूप में पुनः प्रतिष्ठित होगा।”

अंत में मंत्री ने उपस्थित जनसमूह को स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को घर-घर तक पहुँचाने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य –

कार्यक्रम में नरेंद्र साहू, पतिराज सिंह, रीता आइच, बबलू शर्मा, श्रीपत राय, मनीष खटीक, चोलू सेठिया, मनराज मौर्य, गणेश ठाकुर सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सुरेश कुमार 

8770306979

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button