MCBछत्तीसगढ़

उत्साह के साथ मनाया गया मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का जन्मदिन

सड़क दुर्घटना से सुरक्षित रहने पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

IMG-20260820-WA0017
IMG-20260820-WA0019
IMG-20260820-WA0009
IMG-20260820-WA0010
IMG-20260820-WA0005
IMG-20260820-WA0014
IMG-20260820-WA0015
IMG-20260820-WA0011
IMG-20260820-WA0007
IMG-20260820-WA0012
IMG-20260820-WA0022
IMG-20260820-WA0016
IMG-20260820-WA0021
IMG-20260820-WA0013
IMG-20260820-WA0023
IMG-20260820-WA0018
IMG-20260820-WA0006
IMG-20260820-WA0008
IMG-20260820-WA0024
IMG-20260820-WA0025
IMG-20260820-WA0026

मनेन्द्रगढ़। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और मनेन्द्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल का जन्मदिन बुधवार को पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जगह-जगह केक काटकर, ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए अपने प्रिय नेता को शुभकामनाएं दीं। नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर बैनर पोस्टर लगाकर बधाइयों का माहौल बनाया गया।
इस बीच सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना ने कार्यकर्ताओं को क्षणभर के लिए चिंतित कर दिया। मंत्री जायसवाल का वाहन हादसे का शिकार हो गया था। हालांकि ईश्वर की कृपा और जनता की दुआओं से वे पूरी तरह सुरक्षित रहे। घटना की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने राहत की सांस ली और इसे भगवान का आशीर्वाद बताया।
जन्मदिन समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और नागरिक शामिल हुए। जगह-जगह आयोजित केक कटिंग कार्यक्रमों में युवाओं ने जोश-खरोश के साथ भाग लिया। मंत्री के सुरक्षित रहने की खबर मिलते ही जश्न और भी जोश से मनाया गया।
इस अवसर पर मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कार्यकर्ताओं और जनता का आभार जताते हुए कहा की
आप सबका प्रेम और आशीर्वाद ही मेरी असली ताकत है। दुर्घटना में भगवान और आप सबकी दुआओं से मैं सुरक्षित हूं। मैं अपने क्षेत्र की सेवा में हमेशा समर्पित रहूंगा।
जन्मदिन कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, गौतम दुग्गड, बंटी गोयल, सरजू यादव, राहुल सिंह, आशीष मजूमदार, द्वारिका जायसवाल, आशीष सिंह, रामचरित द्विवेदी, श्रीमती प्रवीण सिंह, श्रीमती प्रतिमा पटवा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सुरेश कुमार 

8770306979

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button