MCBछत्तीसगढ़

वृद्धजन दिवस पर कलेक्टर ने कहा- देखभाल, सम्मान और आत्मीयता ही बुजुर्गों की असली दवा

बुजुर्गों का आशीर्वाद ही सबसे बड़ी पूँजी- श्रीमती त्रिपाठी

IMG-20260820-WA0017
IMG-20260820-WA0019
IMG-20260820-WA0009
IMG-20260820-WA0010
IMG-20260820-WA0005
IMG-20260820-WA0014
IMG-20260820-WA0015
IMG-20260820-WA0011
IMG-20260820-WA0007
IMG-20260820-WA0012
IMG-20260820-WA0022
IMG-20260820-WA0016
IMG-20260820-WA0021
IMG-20260820-WA0013
IMG-20260820-WA0023
IMG-20260820-WA0018
IMG-20260820-WA0006
IMG-20260820-WA0008
IMG-20260820-WA0024
IMG-20260820-WA0025
IMG-20260820-WA0026

कोरिया, 01 अक्टूबर 2025/
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने जिले के सभी बुजुर्गों को स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बुजुर्गों का सम्मान, देख और आत्मीयता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने कहा कि चाहे पाश्चात्य संस्कृति कितनी भी आगे जाए, भारतीय संस्कृति में बुजुर्गों के प्रति आदर और सेवा की परंपरा का कोई विकल्प नहीं है।

बुजुर्गों की कहानियाँ अलग-अलग, दर्द लगभग एक जैसा
कलेक्टर ने बताया कि वे समय-समय पर वृद्धाश्रम जाकर बुजुर्गों से मुलाकात करती हैं और उनकी सेहत व समस्याओं की जानकारी लेती हैं। उन्होंने कहा, हर बुजुर्ग की अपनी कहानी है, लेकिन उनका दर्द लगभग एक जैसा है। इसीलिए हमें हर समय उनका सम्मान और देखभाल करनी चाहिए। यही मानवीय संवेदना का सबसे बड़ा उदाहरण है।

नई पीढ़ी से की अपील
कलेक्टर ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने घर और समाज के बुजुर्गों की नियमित स्वास्थ्य जांच कराएँ, आवश्यक उपचार उपलब्ध कराएँ और आत्मीयता से उनके साथ समय बिताएँ। उन्होंने कहा, बुजुर्गों के साथ बैठना, उनसे बातें करना और उनकी समस्याएँ सुनना ही उनके लिए सबसे बड़ी दवा है।

कर्मचारियों को दिए निर्देश
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से भी कहा कि जब भी कोई बुजुर्ग कार्यालय में आए तो उन्हें बैठने के लिए अवश्य कहें, पानी पिलाएँ और उनकी समस्या का यथासंभव समाधान करें। उन्होंने कहा, सरकारी सेवाओं का असली मूल्य तभी है जब समाज का सबसे कमजोर और सबसे वृद्धजन सहजता से लाभ उठा सके।

सुरेश कुमार 

8770306979

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button